छत्तीसगढ़
Trending

Breaking : मोतियाबिंद ऑपरेशन मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, नेत्र सर्जन सहित तीन तत्काल प्रभाव से निलंबित, देखें शादेश की सूची

रायपुर ।  सरकार द्वारा जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा में मोतियाबिंद सर्जरी के दौरान लापरवाही बरतने वाले एक डॉक्टर सहित नेत्र सहायक अधिकारी और स्टाफ नर्स को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

नेत्र सर्जरी के दौरान मोतियाबिंद सर्जरी के निर्धारित प्रोटोकॉल का समुचित पालन नहीं किए जाने के कारण राज्य सरकार ने कठोर कदम उठाते हुए प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर डॉ गीता नेताम नेत्र सर्जन जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर नेत्र सहायक अधिकारी सुश्री दीप्ति टोप्पो और स्टाफ नर्स श्रीमती ममता वैदे को भी निलंबित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि 22 अक्टूबर 2004 को जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा में मोतियाबिंद सर्जरी के दौरान मरीजों के आंखों में संक्रमण की घटना घटित होने पर जांच कराई गई, जिसमें इन तीनों को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया।

निलंबन अवधि में डॉक्टर गीता नेताम और नेत्र सहायक अधिकारी और स्टाफ नर्स का मुख्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला दंतेवाड़ा निर्धारित किया गया है।
निलंबित अधिकारियों को जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper