खेल
Trending

Breaking: IPl Auction 2025 :  आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर बने श्रेयस अय्यर, पंजाब ने 26.75 करोड़  में खरीदा

नई दिल्ली । श्रेयस अय्यर आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर बन गए। पंजाब किंग्स ने 26 करोड़ 75 लाख रुपये की बड़ी रकम लगाकर अपने साथ जोड़ा। अय्यर ने कोलकाता नाइटराइडर्स को आईपीएल 2024 में चैंपियन बनाया था। आईपीएल इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ था, जब कोई डिफेंडिंग चैंपियन कप्तान नीलामी में आया था। ऐसे में वही हुआ, जिसका अंदाजा लगाया जा रहा था। 2 करोड़ के बेस प्राइस वाले श्रेयस अय्यर को अपने साथ जोड़ने के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी पूरी ताकत लगा दी थी, लेकिन आखिरी बाजी पंजाब ने मार ली।

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper