छत्तीसगढ़
Trending

BREAKING News :  शराब घोटाले में एसीबी ने पूर्व सीएम के करीबी विजय भाटिया को किया गिरफ्तार  

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस शासनकाल में हुए  बहुचर्चित शराब घाेटाले मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी शराब कारोबारी विजय भाटिया काे गिरफ्तार कर लिया है। आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की टीम ने  आज सुबह दुर्ग स्थित पांच ठिकानों पर  दबिश दी है.  शराब घोटाले से जुड़े मामले में ईडी, एसीबी-ईओडब्ल्यू के अधिकारी तीन बार छापा मार चुके हैं। अबकी बार ईओडब्ल्यू के छह अधिकारियों की टीमने विजय भाटिया के निवास पर दबिश दी  है।

पिछली बार जब विजय भाटिया के ठिकानों पर छापा मारा था, तब वह नहीं मिले थे। उल्लेखनीय है कि  छत्तीसगढ़ का बहुचर्चित शराब घोटाला 2019 से 2022 के बीच राज्य की सरकारी शराब दुकानों से अवैध तरीके से शराब बेचने से जुड़ा है। इस घोटाले में दो हजार करोड़ रुपए से अधिक के नुकसान की बात कही गई है।

ED के चालान में इस घोटाले में अब तक 21 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिनमें कवासी लखमा (पूर्व आबकारी मंत्री), अनवर ढेबर, अनिल टूटेजा, त्रिलोक सिंह ढिल्लन, छत्तीसगढ़ डिस्टलर, वेलकम डिस्टलर, टॉप सिक्योरिटी, ओम साईं ब्रेवरेज, दिशिता वेंचर, नेस्ट जेन पावर, भाटिया वाइन मर्चेंट, और सिद्धार्थ सिंघानिया जैसे प्रमुख नाम शामिल है.

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button