अपराधछत्तीसगढ़

Breaking News > रईसजादे की डिफेंडर ने मचाई तबाही…!

Breaking News > रईसजादे की डिफेंडर ने मचाई तबाही…! 5 वाहनों को रौंदा…

बेमेतरा :- शहर में रविवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। बताया जा रहा है कि एक रईसजादे की तेज रफ्तार डिफेंडर कार ने अलग-अलग स्थानों पर पांच वाहनों को टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का उपचार बेमेतरा जिला अस्पताल में जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा देर रात तब हुआ जब डिफेंडर कार तेज रफ्तार में शहर के मुख्य मार्ग से गुजर रही थी। अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया और एक के बाद एक कई वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति खंडित करने वाला गिरफ्तार – Pratidin Rajdhani

हादसे की जानकारी मिलते ही इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया। मृतकों के परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपी व्यापारी के घर के बाहर सड़क पर घेराव कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।

स्थिति बिगड़ने पर सिटी कोतवाली पुलिस ने अतिरिक्त बल बुलाकर भीड़ को शांत किया। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

सूत्रों के मुताबिक, हादसे में शामिल डिफेंडर कार एक स्थानीय व्यापारी के बेटे की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper – Pratidin Rajdhani – प्रतिदिन राजधानी

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper