उत्तराखण्ड
Trending

गंगा स्नान करते समय भाई-बहन डूबे, गुजरात से आया था परिवार 

हरिद्वार। गंगा स्नान के दौरान गुजरात से हरिद्वार पहुंचे एक श्रद्धालु परिवार के दो बच्चों की गंगा में डूबने से मौत हो गई। हादसा बुधवार सुबह उत्तरी हरिद्वार के संतमत घाट पर हुआ। हादसे के बाद परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है।

ये खबर भी पढ़ें : इस सूट को पहनकर शादी तो आपसे नजरें नहीं हटा पाएंगे लोग – Pratidin Rajdhani

 ये खबर भी पढ़ें : टॉस द कॉइन और जंगल कैंप्स इंडिया की स्टॉक मार्केट में एंट्री

गुजरात के तापी जिले के वलोड थाना अंतर्गत बाजीपुरा गांव निवासी विपुल भाई पवार अपने परिवार के साथ गंगा दर्शन और स्नान के लिए हरिद्वार पहुंचे थे। बुधवार सुबह लगभग 10 बजे पूरा परिवार उत्तरी हरिद्वार के परमार्थ घाट के पास संतमत घाट पर गंगा स्नान कर रहा था।

ये खबर भी पढ़ें : रियलमी का ये Ultra फोन भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च

स्नान के दौरान विपुल भाई की 13 वर्षीय बेटी प्रत्यूषा और 6 वर्षीय बेटा दर्श अचानक गंगा की तेज धारा में बहने लगे। परिजन और घाट पर मौजूद अन्य श्रद्धालु बच्चों को बचाने के लिए दौड़े, लेकिन तेज बहाव और गहरे पानी के कारण उन्हें बचाने में असफल रहे। देखते ही देखते दोनों बच्चे गंगा की लहरों में आंखों से ओझल हो गए।

ये खबर भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ के क्रांतिकारी संत गुरू घासीदास

घटना की सूचना मिलते ही सप्तऋषि पुलिस चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जल पुलिस और गोताखोरों की मदद से बच्चों को तलाश किया गया। कुछ ही देर बाद दोनों को ठोकर नंबर 13 के पास पानी से बेसुध हालत में बाहर निकाला गया। तत्काल 108 एंबुलेंस की सहायता से दोनों को हरिद्वार जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें : सुषमा के स्नेहिल सृजन – प्रेम राग – Pratidin Rajdhani

हरिद्वार एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि हादसे के समय परिवार मौके पर मौजूद था। परिजन बच्चों को डूबते देख घबरा गए और उन्हें बचाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

ये खबर भी पढ़ें : इस शादी के सीजन में खूबसूरत सब्यसाची लुक, लोग सिर्फ आपको देखेंगे – Pratidin Rajdhani

बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया है। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मासूम बच्चों की असमय मौत ने घाट पर मौजूद अन्य श्रद्धालुओं को भी गमगीन कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें : भारत के कुछ ऐसे शहर जो प्राचीन ऐतिहासिक काल से आज भी मौजूद हैं – Pratidin Rajdhani

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper