छत्तीसगढ़
Trending

  बेराेजगार डिग्रीधारियाें के लिए एम्स में निकली बंपर वैकेंसी, जानिए कब है अंतिम तिथि

रायपुर ।  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स ) रायपुर में सीनियर रेजिडेंट (ग्रुप ए) के कुल 82 पदों के लिए भर्ती निकली है, जो उम्मीदवार एम्स रायपुर में नौकरी के लिए रूचि रखते हैं, उन्हें सभी पात्रता शर्तों को पढ़ने के बाद एम्स  रायपुर में 23 अगस्त को इंटरव्यू में शामिल होना होगा।

ये खबर भी पढ़ें : जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण प्रदूषण के दुष्प्रभावों से बचने के लिए प्रत्येक नागरिक प्रयास करें : राज्यपाल डेका

उम्मीदवार की उम्र सीमा 

शैक्षणिक योग्यता की यदि बात करें तो उम्मीदवार को स्नातकोत्तर मेडिकल डिग्री यानी एमडी/एमएस/डीएनबी/किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से संबंधित विषय में डिप्लोमा होना जरुरी है. चयन में शामिल होने से पहले डीएमसी/डीडीसी/एमसीआई/राज्य पंजीकरण अनिवार्य है. वहीं उम्मीद्वार की उम्र सीमा अधिकतम 45 वर्ष होनी चाहिए.

ये खबर भी पढ़ें : मुख्यमंत्री के सुशासन में किसान हुए खुशहाल 

आवेदन की अंतिम तिथि 

उम्मीदवारों को 23 अगस्त 2024 को वॉक इन इंटरव्यू में शामिल होना होगा. रिपोर्टिंग समय सुबह 09:30 बजे से 10:30 बजे तक है. सुबह 10:30 बजे के बाद रिपोर्ट करने वाले उम्मीदवारों को वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए विचार नहीं किया जाएगा. वॉक इन इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार, दस्तावेज सत्यापन जैसी प्रक्रिया से गुजरना होगा. नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके जानिए,किन पदों पर होगी भर्ती.

ये खबर भी पढ़ें : नियम विरुद्ध राशि आहरण करने पर सरपंच बर्खास्त, चुनाव के लिए 6 वर्ष के लिए अयोग्य घोषित

कहां होगा इंटरव्यू : सीनियर रेजिडेंट पदों के लिए इंटरव्यू एम्स के फर्स्ट फ्लोर मेडिकल कॉलेज में होगा.गेट नंबर पांच के पास पहली मंजिल में अभ्यर्थियों को रिपोर्ट करना होगा। इच्छुक उम्मीदवार www.aiimsraipur.edu.in वेबसाइट को जरुर चेक करें। वॉक-इन इंटरव्यू माध्यम से आवेदन भरने के लिए विस्तृत निर्देश उपर्युक्त वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

ये खबर भी पढ़ें : आधुनिक तकनीकी का उपयोग कर खनिजों की करें खोज : सचिव पी. दयानंद

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper