
सेहत
क्या हाई बीपी कमजोर कर सकता है याददाश्त? जानें ब्रेन हेल्थ पर असर
आज के समय में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या तेजी से बढ़ रही है. अक्सर लोग इसे केवल दिल से जुड़ी परेशानी मानते हैं, लेकिन इसका असर शरीर के अन्य अंगों पर भी पड़ सकता है. कई लोग शुरुआती संकेतों को सामान्य थकान या तनाव समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. कई बार लोगों को लंबे समय तक पता ही नहीं चलता कि उनका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आजकल खराब खानपान, तनाव, कम शारीरिक एक्टिविटी और नींद की कमी के कारण हाई बीपी की समस्या तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में समय-समय पर बीपी की जांच और स्वस्थ लाइफस्टाइल अपनाना बेहद जरूरी माना जाता है. आइए जानते हैं कि हाई बीपी और ब्रेन हेल्थ के बीच क्या संबंध माना जाता है.

