छत्तीसगढ़
Trending

 घर में घुसा कैप्सूल वाहन, ट्रक चालक गिरफ्तार

कोरबा । कोरबा में प्रगति नगर-कोरबा मार्ग पर बुधवार अल सुबह फ्लाई ऐश कैप्सूल वाहन सड़क के किनार एक घर में जा घुसा। घटना के कुछ देर में पुलिस की टीम यहां पहुंची। उसने चालक को गिरफ्तार कर लिया है। दर्री क्षेत्र में हसदेव नदी पर निर्मित नए पुल के पास मुख्य मार्ग पर यह घटना हुई है।

खबर के अनुसार फ्लाई ऐश की ट्रांसपोर्टिंग में लगा एक कैप्सूल वाहन इस क्षेत्र से गुजर रहा था। इस दरम्यान चालक का स्टेयरिंग पर से नियंत्रण कमजोर हुआ और वाहन सड़क से उतरकर एक कच्चे मकान में जा घुसा। पड़ोस की महिला ने बताया कि आसपास के लोगों ने आवाज सुनी तो भाग कर मौके पर पहुचे। इन्हीं में से किसी ने पुलिस को जानकारी दी।

कुछ देर में पुलिस कर्मी यहां आए और वाहन चालक को अपने हिरासत में लिया। पता चला है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन ने जिस मकान को अपनी चपेट में लिया है, घटना के दौरान उसमें कोई नहीं था वरना लेने के देने पड़ जाते। बताया जा रहा है कि घर पर रखे टीवी, फ्रिज, कूलर, अलमारी के अलावा खाद्य सामग्री क्षतिग्रस्त हो गया है जिससे उसकी लाखों का नुकसान हुआ है।

मालूम हुआ है कि जिस व्यक्ति का यह मकान है, उसके परिजन इसी इलाके में दूसरे जगह पर निवास करते हैं। इससे पहले भी प्रगति नगर मार्ग पर रात्रि में आवाजाही के दौरान कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं, इसलिए जरूरत महसूस की जा रही है कि नए पुल के दोनों तरफ और प्रगतिनगर-कोरबा मार्ग पर रम्बल स्पीड ब्रेकर की व्यवस्था की जानी चाहिए।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper