छत्तीसगढ़
Trending

कैट ने गुरूनानक चौक व्यापारी संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष  महेश जेठानी  का शाल श्रीफल से स्वागत सम्मान किया : अमर पारवानी

रायपुर । देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर पारवानी, चेयरमेन मगेलाल मालू, अमर गिदवानी, प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, वाशु माखीजा, महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह, कार्यकारी महामंत्री भरत जैन, एवं कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि आज कैट के प्रदेश कार्यालय में कैट राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष  अमर पारवानी जी अध्यक्षता में बैठक हुई है। बैठक में कैट ने गुरूनानक चौक व्यापारी संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष  महेश जेठानी जी का शाल श्रीफल से स्वागत सम्मान किया गया। बैठक में कैट के पदाधिकारी एवं युवा टीम पदाधिकारी शामिल हुए।

कैट के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष  अमर पारवानी एवं प्रदेश अध्यक्ष  जितेन्द्र दोशी ने बताया कि आज कैट के प्रदेश कार्यालय में कैट ने गुरूनानक चौक व्यापारी संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष  महेश जेठानी का शाल श्रीफल से स्वागत सम्मान किया गया। उन्होनें आगे कहा कि गुरूनानक चौक व्यापारी संघ की दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम में नये पदाधिकारियो की नियुक्ति गई थी। जिसमें  सुरिन्द्रर सिंह जी संरक्षक है।  महेश जेठानी  को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है।  प्रहलाद शादीजा  को सचिव बनाया गया है। तथा  हरीश छाबडा  को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। कैट ने गुरूनानक चौक व्यापारी संघ के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनांए दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

उपरोक्त बैठक में कैट एवं युवा टीम के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे – अमर पारवानी, जितेन्द्र दोशी, परमानन्द जैन, वासु माखीजा, सुरिन्द्र सिंह, भरत जैन, राकेश ओचवानी, महेन्द्र कुमार बागरोडिया, महेश जेठानी, नरेश पाटनी, प्रीतपाल सिंह बग्गा, जयराम कुकरेजा, नागेन्द्र तिवारी, मोहन वर्ल्यानी, दीपक विधानी, विक्रांत राठौर, रतनदीप सिंह, मनीष सोनी, सर्वेश दौलतानी, डीएस परिहार, विजय शादिजा एवं डॉक्टर पुरूषोत्तम चन्द्राकर आदि।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper