छत्तीसगढ़
Trending

CG Accident News: सूरजपुर में बोलेरो वाहन पेड़ से टकराई, दाे लाेगाें की मौत

सूरजपुर  । छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में आज शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन अनियंत्रित हो कर पेड़ से जा टकराई। हादसे में दाे लोगों की मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल है। हादसे की सूचना पर माैके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल भेजा। वहीं मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रतापपुर थाना क्षेत्र के शिवपुर तिराहे के पास आज सुबह एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन अनियंत्रित हाेकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में वाहन चालक सहित दाे लाेगाें की माैत हाे गई है, वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल है। हादसा इतना भयंकर था कि बोलेरो के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है, जबकि घायल महिला का इलाज अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज में जारी है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper