छत्तीसगढ़

CG Accident News : बस्तर पंडुम में शामिल होने जा रहे ग्रामीणाें से भरी पिकअप वाहन पलटा, 30 घायल, 6 गंभीर

दंतेवाड़ा । छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत पालनार के पास आज शनिवार 11:30 बजे ग्रामीणों से भरी एक पिकअप वाहन पलट गई है। इस हादसे में 30 ग्रामीण घायल हाे गये हैं, छह की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणाें की मदद से घायलाें काे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में एक ग्रामीण का हाथ कटकर अलग हो गया है। सभी ग्रामीणों को मौके से निकालकर जिला अस्पताल लाया गया है। यह सभी ग्रामीण दंतेवाड़ा जिले के नक्सल प्रभावती इलाके पोटली के रहने वाले हैं। जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा के हाई स्कूल मैदान में आज बस्तर पंडुम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इन सभी ग्रामीणों को पिकअप के माध्यम से दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय लाया जा रहा था। इसी बीच पालनार के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 30 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने निजी वाहनों के माध्यम से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया है। कुछ घायलाें का कुआकोंडा में इलाज चल रहा है।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button