छत्तीसगढ़
Trending

CG Accident News : नेशनल हाइवे पर ट्रेलर ने जिप्शम से भरे ट्रक को मारी टक्कर, चालक की जलकर मौत

रायपुर। रायपुर के आरंग क्षेत्र के पारागांव के पास नेशनल हाइवे में आज रविवार सुबह करीब 4 बजे ट्रेलर ने ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई , जिससे ट्रेलर चालक की जलकर मौत हो गई। फिलहाल मृतक चालक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
आरंग पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हादसे के दौरान जिप्शम से भरे ट्रक का टायर फटने के कारण ड्राइवर और खलासी वाहन से नीचे उतरे हुए थे, तभी पीछे से आ रहे ट्रेलर ने खड़ी ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई, जिससेट्रेलर चालक की जलकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आरंग पुलिस दमकल वाहन के साथ मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक ट्रेलर चालक की पहचान करने के प्रयास जारी है।

 

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button