छत्तीसगढ़
Trending

CG Big Breaking News : छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में ED का छापा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित दुर्ग जिले के भिलाई और बिलासपुर जिला में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज सुबह से कई स्थानों पर छापेमारी शुरू की है। यह कार्रवाई मुख्य रूप से कृषि से संबंधित कारोबारियों के ठिकानों पर केंद्रित है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर के शंकर नगर में कारोबारी विनय गर्ग के आवास पर भी ED की टीम ने दबिश दी है। ED की इस कार्रवाई में 8 से 10 अधिकारियों के साथ सशस्त्र बल भी मौजूद हैं। रायपुर में 8 से 10 अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी जारी है। फ़िलहाल यह कार्रवाई किस घोटाले या मामले को लेकर की जा रही है इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper