छत्तीसगढ़
Trending

CG Big Breaking News : मुंगेली कुसुम प्लांट हादसे काे लेकर सरकार ने गठित किया छह सदस्यीय टीम  

रायपुर / मुंगेली। मुंगेली जिला स्थित कुसुम स्टील प्लांट में हुए हादसे काे लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बड़ा निर्णय लिया है। सरकार ने जांच के लिए 6 सदस्यीय एक जांच टीम का गठन किया  है।  टीम की अगुवाई सरगांव थाना प्रभारी संतोष शर्मा करेंगे, और यह टीम 15 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। जांच के दौरान टीम को अन्य कार्यों से मुक्त किया गया है, और इसकी पुलिसीय जांच उप पुलिस अधीक्षक नवनीत पाटिल की निगरानी में होगी।

उल्लेखनीय है कि बीते 9 जनवरी को रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर स्थित कुसुम स्टील प्लांट में एक बड़ी घटना घटी थी, जब चिमनी फिट करने के दौरान वह गिर गई और कई मजदूर इसके नीचे दब गए प्लांट में 4 मजदूर साइलो टैंक की चपेट में आने से नीचे दब गए।  मौके पर एक मजदूर मनोज कुमार धृतलहरे का रेस्क्यू कर उसे इलाज के लिए बिलासपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है. वहीं मलबे के नीचे दबे तीन लोगों के शव बरामद किया गया।  जिसमें इंजीनियर बिलासपुर के सरकंडा निवासी जयंत साहू पिता काशीनाथ साहू , जांजगीर-चांपा जिला के तागा निवासी अवधेश कश्यप पिता निखादराम कश्यप और बलौदाबाजार जिले के अकोली निवासी प्रकाश यादव पिता परदेशी यादव के रूप में हुई थी।  घटना के बाद पुलिस ने प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की, जिसमें प्लांट इंचार्ज अमित केड़िया, ऑपरेशन मैनेजर अनिल प्रसाद और अन्य अधिकारियों को आरोपी बनाया गया है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper