छत्तीसगढ़

CG BREAKING : कांग्रेस मुख्यालय में  ED की रेड, दो अफसर पहुंचे कांग्रेस भवन

रायपुर।  राजधानी रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने दबिश दी है।

जानकारी के अनुसार, दो अफसर राजीव भवन पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि ये अफसर सुकमा और कोंटा में राजीव भवन के निर्माण को लेकर पूछताछ करने आए हैं। कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इस बीच, कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। आपको बता दे, कि कवासी लखमा के घर में जब ईडी के अफसरों ने दबिश दी थी, तो उनके पास से कुछ दस्तावेज मिले थे। इन दस्तावेजों में कांग्रेस भवन के निर्माण में राशि देने का उल्लेख था। ईडी के अफसरों को आशंका है, कि शराब घोटाले का पैसा भवन निर्माण में इस्तेमाल हुआ है। इसी मामले में पूछताछ करने के लिए ED अफसर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मुख्यालय पहुंचे हुए थे।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button