छत्तीसगढ़
Trending

CG Breaking : (अपडेट) दंतेवाड़ा जिले में मुठभेड़, 9 नक्सली ढेर, सभी के शव बरामद

दंतेवाड़ा । छत्तीसगड़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले के पुरंगेल वनक्षेत्र में मंगलवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 09 नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए सभी 09 नक्सलियों के शव बरामद कर लिये गए हैं। इलाके में सुरक्षाबलों का सर्चिंग ऑपरेशन जारी है।

ये खबर भी पढ़ें : सर्राफ़ा व्यापारी पर हमला कर 10 लाख की लूट, व्यापारी की हालत गंभीर

ये खबर भी पढ़ें : सोमवती अमावस्या पर हरकी पौड़ी में 10 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी 

दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक गौरव राय के मुताबिक जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र में बैलाडीला पहाड़ी की तलहटी में पश्चिम बस्तर डिवीजन के 30-35 नक्सलियों की उपस्थिति की गुप्त सूचना के बाद लोहा गांव की तरफ से डीआरजी, बस्तर फाइटर, सीआरपीएफ यंग प्लाटून, सीआरपीएफ 111वीं बटालियन की अलग-अलग टुकड़ियों को सोमवार रात को सर्चिंग पर रवाना किया गया था। मंगलवार सुबह पुरंगेल वनक्षेत्र में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को आता देख उन पर फायरिंग शुरू कर दी।

ये खबर भी पढ़ें : न्यूट्रीफेस्ट प्राेग्राम का जबलपुर में हुआ भव्य आयाेजन, विजेताओं को मिले आकर्षक इनाम

सुरक्षा बलों ने भी इसका जवाब दिया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में 09 नक्सली मारे गए। सभी 9 नक्सलियों के शव बरामद कर लिये गए हैं। इसके अलावा मौके से एसएलआर, 303 राइफल, 315 बोर बंदूक समेत विस्फोटक बरामद किए गए हैं। इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन जारी है।

ये खबर भी पढ़ें : नई आईफोन सीरीज 9 सितंबर को होगी लॉन्च

पुलिस अधीक्षक राय ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि बैलाडीला की पहाड़ियों के नीचे पुरंगेल, लोहा गांव की तरफ बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर जवानों को सर्च ऑपरेशन के लिए भेजा गया था। जवान जब नक्सलियों के कोर इलाके में घुसे तो नक्सलियों ने आज सुबह करीब 6 बजे फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग की, जिसमें 9 नक्सली मारे गए। मुठभेड़ में शामिल सभी जवान सुरक्षित हैं। सर्च आपरेशन जारी है। विस्तृत जानकारी सर्च ऑपरेशन पूरा होने के बाद मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें : मुख्यमंत्री साय ने तीजा पर दी बड़ी सौगात, 70 लाख महिलाओं को मिली महतारी वंदन योजना की सातवीं किस्त

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper