छत्तीसगढ़
Trending

Cg Breaking News Accident : महासमुंद में यात्री बस खड़े ट्रक से टकराई, एक बच्ची की मौत,  19 घायल

रायपुर । छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सरायपाली में आज शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे घंटेश्वरी मंदिर से करीब 200 मीटर की दूरी पर एक यात्री बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। यात्री बस दुर्ग से पुरी की ओर जा रही । हादसे में बस में सवार 43 लोग घायल हुए हैं, वहीं एक छह माह की बच्ची की मौत हो गई। 19 गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

सरायपाली टीआई अमित शुक्ला ने बताया कि आज सुबह यात्री बस क्रमांक सीजी 23 एन 2400 खड़े ट्रक नंबर आर जे 17 जी ए 5673 से टकरा गई। हादसे में करीब 19 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं एक छह माह की बच्ची की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर माैके पर पहुंची पुलिस टीम घायलाें काे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। पुलिस के अनुसार नेशनल हाईवे में राजस्थान की ट्रक (RJ 17 GA 5673) बीते दो दिनों से खराब हालत में खड़ा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button