छत्तीसगढ़
Trending

CG Breaking News : छत्तीसगढ़ पहुंचे भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद, बलाैदाबाजार हिंसा मामले में जेल में बंद आराेपियाें से की मुलाकात 

रायपुर। भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद आज बुधवार काे छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। चंद्रशेखर आजाद  प्रदेश के बलौदाबाजार कलेक्टोरेट आगजनी हिंसा मामले में रायपुर केंद्रीय जेल में बंद आरोपितों से मुलाकात की। चंद्रशेखर आजाद  इस मामले पर आगामी 20 फरवरी को मुख्यमंत्री निवास घेरने का ऐलान किया है।
रायपुर जेल में बंद आरोपियों से मुलाकात के बाद भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने पत्रकाराें से चर्चा में कहा कि पुलिस ने अपनी नाकामी छुपाने के लिए सतनामी समाज के लोगों को जेल में बंद कर दिया है। अगर उन्होंने कुछ नहीं किया है तो उनके साथ न्याय होगा। उन्हाेंने कहा कि अगर सरकार और पुलिस कुछ नहीं करती तो कोर्ट के पास जाया जाता है, लेकिन कोर्ट भी इस पर कुछ नहीं कर रही है। महिलाओं को जेल नहीं भेज पाए, तो उन्हें पीट कर अपमानित किया गया। उन्होंने कहा कि जांच आयोग की रिपोर्ट जब सामने आएगी, तो सब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। चंद्रशेखर आजाद  इस मामले पर आगामी 20 फरवरी को मुख्यमंत्री निवास घेरने का ऐलान किया है।

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper