CG Crime News : रायपुर के शंकर एक्सप्रेस-वे नाले में मिला युवक का शव , पुलिस जांच में जुटी
रायपुर। रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्रांतर्गत शंकर एक्सप्रेस-वे के नाले में आज साेमवार काे एक युवक की संदिग्ध अवस्था में लाश मिला है।
ये खबर भी पढ़ें : घी के साथ इन चीजों का मेल, सेहत के लिए बिगाड़े खेल
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर जांच में जुट गई है। प्रथम दृष्ट्या युवक की हत्या कर शव को फेंकने की आशंका जताई जा रही है।
ये खबर भी पढ़ें : Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper

ये खबर भी पढ़ें : आपके Budget रखते हुए ख्याल TATA TIAGO – स्टाइल, सेफ्टी के साथ
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खम्हारडीह थाना क्षेत्रांतर्गत शंकर एक्सप्रेस-वे के नाले में आज साेमवार काे एक युवक की संदिग्ध अवस्था में लाश मिला है। मृतक के पास से एक यामाहा मोटरसाइकिल (सीजी 04 पीएफ 5676) भी बरामद हुई है।
ये खबर भी पढ़ें : बेली फैट कम करने के लिए मेथी का उपयोग
जिसे घटनास्थल से पुलिस ने जब्त किया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए एफएलएल और डॉग स्कॉड की टीम को भी मौके पर बुलाया है। वहीं पुलिस ने शव की शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू की और मृतक की पहचान 25 वर्षीय मेघराज के रूप में की, जो चंपारण का रहने वाला था।
ये खबर भी पढ़ें : नैनीताल में घूमने के बेस्ट ठिकाने, ये यादें रहेंगी सुहाने
मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की पुष्टि हुई है। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है।
ये खबर भी पढ़ें : निगम जोन 2 में होली मिलन समारोह, सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने दी शुभकामनाएं

