अपराध
Trending

CG Crime News : रायपुर में आईटीबीपी कैंप में पदस्थ सिपाही ने एएसआई काे मारी गोली , आराेपी सिपाही गिरफ्तार 

रायपुर  ।  राजधानी रायपुर से लगे खरोरा थाना क्षेत्र में मुड़ीपार स्थित आईटीबीपी कैंप में पदस्थ सिपाही ने आज सुबह एएसआई को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।  घटना से कैंप में हड़कंप मच गया। फिलहाल आराेपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है।

खरोरा थाना प्रभारी दीपक पासवान ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आईटीबीपी कैंप में सुबह आरक्षक ने इंसास राइफल से एएसआई को गोली मार दी। इससे मौके पर ही असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर देवेंद्र दहिया की मौत हो गई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। जांच की जा रही है।
अधिकारियों ने बताया है कि बिहार निवासी कांस्टेबल 32 वर्षीय सरोज कुमार ने हरियाणा निवासी एएसआई 56 वर्षीय देवेंद्र सिंह दहिया की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना उस समय हुई जब सिपाही और एएसआई के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। हत्या के कारणों और घटनास्थल की स्थिति को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper