अपराध
Trending

CG Crime News  : कोरबा में संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव

कोरबा । कोरबा जिला के कटघोरा थाना क्षेत्र में आज साेमवार सुबह दुर्गा मंदिर के सामने किराए के मकान में रहने वाली एक महिला की संदिग्ध हालत में लाश मिला है।

ये खबर भी पढ़ें : घी के साथ इन चीजों का मेल, सेहत के लिए बिगाड़े खेल

ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल कटघोरा पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया , जहां आगे की जांच कार्यवाही जारी है। बताया जा रहा है मृतिका का नाम लता बाई है. जो एतमानगर डूमरमुडा की निवासी थी।

ये खबर भी पढ़ें : Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper

ये खबर भी पढ़ें : आपके Budget रखते हुए ख्याल  TATA TIAGO – स्टाइल, सेफ्टी  के साथ

कटघाेरा पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतिका लता कटघोरा में दुर्गा मंदिर के सामने किराए के मकान में अकेले रहती थी और मजदूरी का काम कर जीवन यापन कर रही थी।

ये खबर भी पढ़ें : नैनीताल में घूमने के बेस्ट ठिकाने, ये यादें रहेंगी सुहाने

आज सोमवार की सुबह जब लोग उसके घर के पास से गुजर रहे थे, तब लोगों की नजर उस पर पड़ी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि घर के दरवाजे खुले हुए मिले। वहीं घर की चौखट और घटनास्थल के पास ईंट में खून के निशान पाये गए है। इन सबसे मामला और भी संदिग्ध लग रहा है और हत्या की तरफ इंगित कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : निगम जोन 2 में होली मिलन समारोह, सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने दी शुभकामनाएं

फिलहाल, कटघोरा पुलिस द्वारा मृतका की पहचान के बाद उसके परिजनों को इसकी सूचना दी जा रही है। आस-पास के लाेगाें का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उसकी मौत कब, कैसे और किस परिस्थिति में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच में हो सकेगा।

ये खबर भी पढ़ें : बेली फैट कम करने के लिए मेथी का उपयोग

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button