अपराध

CG CRIME : 17 लाख नगदी के साथ ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

रायपुर। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना कबीर नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 17 लाख रुपये नगद सहित कुल लगभग 19.70 लाख रुपये का मशरूका जप्त किया गया है। कार्रवाई 11 फरवरी 2026 को कबीर नगर क्षेत्र के फेस-02 तिरंगा चौक के पास की गई, जहां ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित किए जाने की सूचना पर रेड डाली गई।

पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) संदीप पटेल की सतत मॉनिटरिंग में यह कार्रवाई की गई। रेड के दौरान मौके से दीपक सचदेवा, गौरव सचदेवा, ऋषभ रंगलानी और ओम खेमानी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जांच में सामने आया कि आरोपी ramco777.com, wood777.com और powerexch.com जैसी ऑनलाइन बेटिंग साइट्स के जरिए मास्टर आईडी बनाकर अन्य लोगों को कमीशन पर आईडी उपलब्ध कराते थे और अवैध लाभ कमा रहे थे।

कार्रवाई के दौरान 17 लाख रुपये नगद, 7 मोबाइल फोन, 4 बैंक पासबुक, 1 चेकबुक और 27 एटीएम/क्रेडिट/डेबिट कार्ड जप्त किए गए। आरोपियों के खिलाफ थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 44/26 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 एवं 112(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले ग्राहकों की भी पहचान की जा रही है और उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वर्ष 2026 में अब तक एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट द्वारा ऑनलाइन सट्टे के 3 प्रकरणों में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 1.92 करोड़ रुपये का मशरूका जप्त किया जा चुका है। बदलते अपराध के तरीकों के बीच पुलिस की बदलती रणनीति का यह बड़ा परिणाम माना जा रहा है।

Back to top button
📰 E-Paper