छत्तीसगढ़
Trending

CG Nagriya Nikay Chunav Result : किसके सर पर सजेगा महापौर-पार्षद का ताज?, आज जारी होंगे छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम

रायपुर। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम आज शनिवार को घोषित किये जाएंगे। आज प्रदेश की 173 नगरीय निकायों में कौन महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निर्वाचित हाेंगे यह जनता काे आज स्पष्ट पता चल जाएगा । भाजपा ने इस बार 5 महिला प्रत्याशियों पर दांव खेला है. तो वहीं कांग्रेस ने चार महिला प्रत्याशी को मैदान में उतारा है। वोटिंग के बाद अब प्रत्याशियों को परिणाम का बेसब्री से इंतजार है. मतगणना को लेकर शासन-प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। सुबह 9 बजे से सभी मतगणना केंद्रों में काउंटिंग शुरू हो जायेगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। पोस्टल बैलेट की मतगणना पूरी होने के बाद ईवीएम मशीन खोली जायेगी। ऐसा माना जा रहा है कि दोपहर दो या तीन बजे तक अधिकांश नगरीय निकायों के परिणाम घोषित कर दिये जाएंगे। स्ट्रांग रूम में सुरक्षा के व्यापक व्यवस्था किए गए हैं। साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।
चुनाव आयाेग के अनुसार मतगणना स्थल में अभिकर्ता या अन्य कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रानिक उपकरण जैसे मोबाईल फोन, आई पेड, लैपटॉप, स्मार्ट वाच सहित अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण नहीं ले जा सकेंगे।
बता दें कि छत्तीसगढ़ की कुल 173 नगरीय निकायों के लिए 11 फरवरी को चुनाव कराये गये थे। इस दौरान जनता ने महापौर, अध्यक्ष और पार्षदों के लिए वोटिंग कर अपना फैसला सुना दिया था। इन पदों के प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई थी, जो आज खुल रही है।
इन नगरीय निकायों के आएंगे चुनाव परिणाम
नगर निगम- 10
नगर पालिका परिषद- 49
नगर पंचायत – 114
दुर्ग और सुकमा जिले के नगरीय निकायों के रिक्त स्थानों के लिये 5 वार्डों में उप निर्वाचन हुआ था, इसके भी परिणाम आज जारी होंगे।
 दस नगर निगम और बीजेपी-कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी
रायपुर नगर निगम से बीजेपी की मीनल चौबे के सामने कांग्रेस की दिप्ती प्रमोद दुबे
दुर्ग नगर निगम से बीजेपी की अलका बाघमार के सामने कांग्रेस की प्रेमलता पोषण साहू
बिलासपुर नगर निगम से बीजेपी की पूजा विधानी के सामने कांग्रेस के प्रमोद नायक
अंबिकापुर नगर निगम से बीजेपी की मंजूषा भगत के सामने कांग्रेस के अजय तिर्की
राजनांदगांव नगर निगम से बीजेपी के मधुसूदन यादव के सामने कांग्रेस के निखिल द्विवेदी
धमतरी नगर निगम से बीजेपी के जगदीश रामू रोहरा के सामने कांग्रेस के विजय गोलछा
जगदलपुर नगर निगम से बीजेपी के संजय पांडे के सामने कांग्रेस के मलकीत सिंह गेंदू
रायगढ़ नगर निगम से बीजेपी के जयवर्धन चौहान के सामने कांग्रेस के जानकी काटजू
कोरबा नगर निगम से बीजेपी के संजू देवी राजपूत के सामने कांग्रेस की उषा तिवारी
चिरमिरी नगर निगम से बीजेपी के राम नरेश राय के सामने कांग्रेस के विनय जायसवाल
बीजेपी से 5 और कांग्रेस से 4 महिला मेयर प्रत्याशी थी चुनावी रण में
इस बार मेयर के लिये बीजेपी-कांग्रेस से नौ महिला प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारा है। भाजपा ने जहां पांच महिलाओं को महापौर की टिकट दी है, तो वहीं कांग्रेस ने चार महिलाओं को महापौर प्रत्याशी पर भरोसा जताया है।महापौर के 79, पार्षद के 1 हजार 889 और अध्यक्ष पद के 606 प्रत्याशियों का फैसला आज
11 फरवरी को प्रदेश 173 नगरीय निकायों में चुनाव कराने के बाद महापौर के लिये 79, पार्षद के लिये 1 हजार 889 और अध्यक्ष पद के लिए 606 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी थी, जो अब 15 फरवरी को खुल रही है। यानी 15 फरवरी को मतगणना हो रही है। आज दोपहर तीन बजे तक मालूम चल जायेगा कि किसके सिर पर जीत का ताज सज रहा है। छत्तीसगढ़ में 11 फरवरी को 70 फीसदी फीसदी वोटिंग हुई थी। इनमें महिलाओं का 67.8 प्रतिशत और पुरुषों का 64.06 प्रतिशत मतदान रहा। रायपुर नगर निगम में 4 बजे तक 44.50 प्रतिशत मतदान हुआ था।

छ्त्तीसगढ़ के 49 नगर पलिका परिषदों में बीजापुर, किरन्दुल, बड़ी-बचेली, दंतेवाड़ा, सुकमा, कोण्डागांव, कांकेर, नारायणपुर, कवर्धा, पण्डरिया, कुम्हारी अहिवारा, अमलेश्वर, दल्लीराजहरा, बालोद, बेमेतरा, डोंगरगढ़, महासमुंद बागबाहरा, सरायपाली, तिल्दा-नेवरा, गोबरानवापारा, आरंग, अभनपुर, मंदिर हसौद, गरियाबंद, बलौदाबाजार, भाटापारा, सिमगा, तखतपुर, रतनपुर, बोदरी, गौरेला, पेण्ड्रा, मुंगेली लोरमी, खरसिया, जांजगीर-नैला, चांपा, अकलतरा, सक्ती, दीपिका, कटघोरा, बांकी-मोंगरा, बलरामपुर, रामानुजगंज, सूरजपुर, मनेन्द्रगढ़ और जशपुरनगर शामिल हैं।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper