
रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में चिकित्सा शिक्षा विभाग ने मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में एडमिशन के लिए मंगलवार की रात करीब 9.23 बजे मेरिट सूची जारी कर दिया है। जारी सूची में टॉप-10 में पिछले साल किसी छात्र ने रायपुर में एडमिशन नहीं लिया था। जबकि, पहले के वर्षों में 4 से 5 छात्र एडमिशन लेते रहे हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ये खबर भी पढ़ें : भारत में लॉन्च हुआ वीवो का नया फोन

ये खबर भी पढ़ें : शुरूआती कारोबार में शेयर बाजार में उतार चढ़ाव जारी
NEET UG (MBBS/BDS) 2024 छत्तीसगढ़ राज्य मेरिट सूची के शीर्ष स्थान प्राप्त करने का गौरव कुणाल अजवानी को मिला है, जिन्होंने 2640 ओवरऑल रैंक के साथ राज्य में पहला स्थान हासिल किया है। कुणाल की इस सफलता ने पूरे प्रदेश में उनका नाम रोशन कर दिया है। सभी चयनित छात्रों को अब प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया से गुजरना होगा।
ये खबर भी पढ़ें : देवरा पार्ट वन का लेटेस्ट पोस्ट हुआ रिलीज
CG NEET UG 2024 की टॉप टेन मेरिट लिस्ट
मेरिट लिस्ट के टॉप टेन की बात करें तो प्रथम स्थान पर कुणाल अजवानी, दूसरे स्थान पर नैशा उबेजा, तीसरे स्थान पर मेधावीद बरलोटा, चौथे स्थान पर राजीव लोचन अग्रवाल, पांचवें नंबर पर प्रतिष्ठा दास, छठवें नंबर पर अभिषेक सतपथी, सातवें नंबर पर वेदांत सिंघानिया, आठवें नंबर पर शिव पुरी गोस्वामी, नवमें नंबर पर चंचल देवांगन, दसवें नंबर पर क्षिप्र पाटीदार हैं।
ये खबर भी पढ़ें : गूगल जीमेल पर मेल का रिप्लाई करना हो गया अब आसान
आवंटन सूची 30 अगस्त को होगा जारी
आवंटन सूची 30 अगस्त को जारी की जाएगी। ट्रेंड रहा है कि सबसे हाई स्कोर वाले रायपुर स्थित नेहरू मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लेते हैं। इसके बाद सिम्स बिलासपुर व बाकी मेडिकल कॉलेजों का नंबर आता है। पिछले साल 6300 छात्रों ने ऑनलाइन पंजीयन करवाया था।
ये खबर भी पढ़ें : पृथ्वी पर सबसे खूबसूरत रेलवे स्टेशन – Pratidinrajdhani.in

