छत्तीसगढ़
Trending

CG News : बीजापुर में 45 किलो का IED बरामद, जवानों ने मौके पर किया निष्क्रिय

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों की टीम ने आज 45 किलाे का आईईडी बरामद किया। सुरक्षाबलों के वाहन को निशाना बनाने के इरादे से नक्सलियों ने आईईडी प्लांट किया। लेकिन जवानों ने 45 किलो के आईईडी को बरामद कर उसे निष्क्रिय कर दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आज सुबह करीब 8 बजे  पालनार कैम्प से एरिया डॉमिनेशन पर निकली सीआरपीएफ 222 बटालियन द्वारा चेरपाल से 2 किलोमीटर दूर चेरपाल पालनार के बीच नक्सलियों ने आईईडी लगाया था। नक्सलियों का मकसद सुरक्षाबलों के जवानों के वाहन को निशाना बनाना था। इसके लिए 45 किलो के आईईडी को जमीन में लगाया गया। जिसे जवानों ने बरामद किया। वहीं सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। नक्सलियों द्वारा आईईडी कमांड स्वीच सिस्टम से लगाया गया था। जवानों की सतर्कता से नक्सलियों के मंसूबे पानी फिर गया।
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका