छत्तीसगढ़

CG News: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, नक्सल डंप से राइफल समेत 47 जिंदा कारतूस बरामद

सुकमा : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत मंगलवार को सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता हांसिल की. बोधराज पाड़र के जंगलों में संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सली डंप बरामाद किया गया है. जहां 315 बोर बोल्ट एक्शन रायफल और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस छिपाकर रखी गई थी.

Census 2027 का दूसरा चरण 17 अगस्त से, जाति-धर्म के साथ माता-पिता की ये डिटेल भी होगी दर्ज

जानकारी के अनुसार, एसपी मयंक गुर्जर के निर्देशन और एएसपी (ऑप्स) रोहित शाह के मार्गदर्शन में नक्सल उन्मूलन अभियान लगातार चलाया जा रहा है. इसी के तहत 3 अगस्त को भेज्जी थाना पुलिस और सीआरपीएफ की 50वीं बटालियन की संयुक्त टीम को बोदराजपदर के जंगल में भेजा गया था.

Agniveer Recruitment Result 2026: अग्निवीर भर्ती 2026-27 का CEE रिजल्ट जारी, रायपुर के 170 उम्मीदवार फिजिकल टेस्ट के लिए चयनित

यहां नक्सलियों के अवैध गतिविधियां की सूचना मिली थी. गहन तलाशी के बाद नक्सलियों के डंप को बरामद कर लिया गया. सर्च अभियान सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद संयुक्त टीम सुरक्षित रूप से कैंप लौट आई. सुकमा पुलिस ने बताया कि जिले में नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी रहेगा.

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button