छत्तीसगढ़

Cg news : डायल 112 ने आत्महत्या का प्रयास कर रही महिला की बचाई जान पहुंचाया सुरक्षित घर

डायल 112 ने आत्महत्या का प्रयास कर रही महिला की बचाई जान पहुंचाया सुरक्षित घर

सिविल लाइन 112 की टीम को इवेंट प्राप्त हुआ की एक महिला शहर के मध्य नेहरू चौक में आत्महत्या करने की कोशिश कर रही है। सूचना प्राप्त होने पर 112 टीम द्वारा इवेंट में तत्परता दिखाते हुए तत्काल घटना स्थल नेहरू चौक पहुँचे , जहां एक महिला सड़क के बीच खड़ी होकर ट्रक के सामने कूद कर आत्महत्या करने की कोशिश कर रही थी , जिसे पड़कर सड़क के किनारे लाया गया समझाईश दी गई एवं उसके परिजनों से संपर्क कर घटना स्थल बुलाकर घटना की जानकारी देते हुए उनके परिजन के साथ सुरक्षित घर छोड़ा गया , जिसपर कॉलर एवं पीड़िता के परिजनों ने बिलासपुर पुलिस एवं सिविल लाइन 112 के आरक्षक 737 रमेश देवांगन एवं चालक जितेंद्र कुमार सिविल लाईन ईगल-01 का धन्यवाद किया ।

Back to top button
📰 E-Paper