छत्तीसगढ़

Cg news : शहर के चारों कोनों में बनेगें फायर सब स्टेशन

Cg news : शहर के चारों कोनों में बनेगें फायर सब स्टेशन

रायपुर। रायपुर नगर निगम द्वारा शहर के चारों कोनों में फायर सब स्टेशन बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए जगह की भी तलाश शुरू कर दी गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा ने कहा है कि शहर के हर कोने में फायर सब स्टेशन होना जरूरी है। जिससे आगजनी की घटना के समय फायर ब्रिग्रेड की गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंच सके और आगजनी पर तत्काल काबू पाया जा सके। कर्मिशियल क्षेत्रों और हाई राइस बिल्डिंगों के मुताबिक भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को रखने सब स्टेशन की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर के चारों कोनों में सब स्टेशन की जगह तत्काल तलाश की जाए। इसके बाद स्टेशन बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि इसके लिए कुछ जगह पहले से चिन्हित हैं। जिस पर श्री मिश्रा ने तत्काल काम करने के निर्देश दिए।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका