छत्तीसगढ़

CG News: नितिन नवीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में नहीं होंगे शामिल; जानिए क्या है वजह

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस 2026 के कार्यक्रम से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन का छत्तीसगढ़ दौरा निरस्त हो गया है। उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रायगढ़ पहुंचना था, लेकिन खराब मौसम के कारण उनके चार्टर विमान को लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल सकी।

छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी शुरू, प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक होगी खरीद; कम धान बेचने पर भी मिलेगी पूरी अंतर राशि

इसके चलते उनका दौरा रद्द कर दिया गया और वह सीधे पटना के लिए रवाना हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। इधर, धरमजयगढ़ के दशहरा मैदान में जनजातीय गौरव दिवस समारोह को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं।

CG Mausam Update: छत्तीसगढ़ में ठंड की रफ्तार धीमी! अगले 5 दिन तापमान में नहीं होगा बड़ा बदलाव, अंबिकापुर सबसे ठंडा

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव और मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े रायगढ़ पहुंच चुके हैं। वहीं, भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper