देश-विदेश

CG News : दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग का राष्ट्रपति भवन में किया गया औपचारिक स्वागत…

नई दिल्ली: दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग और उनकी पत्नी किम हे-क्युंग का सोमवार को राष्ट्रपति भवन के सामने औपचारिक स्वागत किया गया। इस दौरान भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति के आने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पारंपरिक कपड़ों में दक्षिण कोरिया का राष्ट्रीय झंडा और तिरंगा लिए बच्चों ने भी राष्ट्रपति ली का स्वागत किया।दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली रविवार को तीन दिन के सरकारी दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे। कॉर्पोरेट मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ​​ने नई दिल्ली एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति ली और फर्स्ट लेडी किम ही क्यूंग का स्वागत किया। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने रविवार को राष्ट्रपति ली से मुलाकात की। डॉ. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति ली जे म्युंग से मिलकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं, क्योंकि वे भारत का अपना स्टेट विजिट शुरू कर रहे हैं। कई क्षेत्रों में भारत-कोरिया संबंधों को गहरा करने की उनकी प्रतिबद्धता को महत्व देता हूं।”महिला लापता, आज स्कूल बंद डॉ. जयशंकर ने भरोसा जताया कि पीएम मोदी के साथ उनकी बातचीत हमारी खास रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगी। राष्ट्रपति ली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा कर लिखा, “दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला और बहुत तेजी से बढ़ता हुआ देश। अगर आप ध्यान से देखें, तो सच में ऐसे कई मौके हैं जिनसे दोनों देशों को फायदा होगा, बिना किसी दबाव या जबरदस्ती के। आइए, हम भारत के साथ मिलकर एक शानदार भविष्य की शुरुआत करें, एक ऐसा देश जो शांति और लोकतंत्र पसंद करता है। मैं उम्मीद करता हूं सब कुछ अच्छे से सम्पन्न होगा।”विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था कि दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति का भारत दौरा दोनों देशों के बीच स्पेशल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को आगे बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। जायसवाल ने एक्स पर पोस्ट किया था, “कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति ली जे म्युंग का भारत के राजकीय दौरे पर नई दिल्ली आने पर बहुत गर्मजोशी से स्वागत है। यह राष्ट्रपति ली का भारत का पहला दौरा है।”

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका