CG News: मुख्यमंत्री निवास में हरेली की धूम, कृषि उपकरणों और ग्रामीण परिवेश ने खींचा सबका ध्यान

रायपुर : छत्तीसगढ़ के पारंपरिक हरेली तिहार को लेकर लोगों में खासा उत्साह है. नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास भी आज हरेली के रंग में रंगा नजर आ रहा है. परिसर में की गई पारंपरिक सजावट लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है. प्रवेश द्वार से लेकर परिसर के अलग-अलग हिस्सों तक हरेली पर्व की थीम के अनुरूप सजावट की गई है, जिसमें कृषि उपकरणों और ग्रामीण परिवेश की झलक देखने को मिल रही है. मुख्यमंत्री निवास की यह सजावट छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपरा और ग्रामीण जीवन को जीवंत रूप में प्रदर्शित कर रही है. ऐसा प्रतीत हो रहा है, जैसे शहर के बीच मुख्यमंत्री निवास परिसर में छत्तीसगढ़ का एक छोटा-सा गांव जीवंत हो उठा हो. हरेली तिहार किसानों और खेती-किसानी से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है. इस दिन किसान कृषि उपकरणों की पूजा कर अच्छी फसल, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हैं.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!IND vs SL: सिर्फ 157 रन बनाते ही शुभमन गिल रचेंगे इतिहास, रोहित-विराट भी नहीं बना पाए ये रिकॉर्ड
कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब भी पर्व को लेकर उत्साहित दिखे. वह राउत नाचा कलाकारों के वाद्य यंत्रों की धुन पर जमकर थिरके. मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि वे हरेली पर्व को लेकर बेहद उत्साहित हैं.
मुख्यमंत्री निवास नया रायपुर में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा छत्तीसगढ़ का पहला लोकपर्व हरेली
उन्होंने कहा कि हरेली सिर्फ छत्तीसगढ़ का पहला और प्रमुख पर्व नहीं, बल्कि किसानों के लिए भी बेहद खास त्योहार है. किसान इस पर्व को पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाते हैं. प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है. सरकार किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीद रही है. हरेली के मौके पर सीएम हाउस में लोक परंपरा, संस्कृति और किसानों के उत्साह का खूबसूरत संगम देखने को मिल रहा है.

