छत्तीसगढ़

CG Rain Update: प्रदेश में दो दिन जमकर बरसेंगे बादल, कई इलाकों में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

CG Rain Update: छत्तीसगढ़ पर इन दिनों मानसून मेहरबान है. इसकी गतिविधियां बढ़ने से प्रदेश के अधिकांश इलाकों में पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश हुई. राजधानी रायपुर में भी रविवार के दोपहर झमाझम बारिश हुई. कई जिलों में नदी-नाले उफान पर हैं. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे उत्तरी और मध्य इलाकों के एक-दो स्थानों पर झमाझम बारिश होने की संभावना जताई है.  मौसम विभाग के अनुसार मनेन्द्रगढ़ में 8 सेंटीमीटर, बिल्हा, मैनपुर में 7-7 सेंटीमीटर, पटना में 6, मुंगेली, गरियाबंद, जनकपुर भरतपुर, रामानुजगंज, बैकुंठपुर, लोरमी, लालपुर थाना, मगरलोड, चिरमिरी में 5-5, नगरी, कुकरेल, रतनपुर, हरदीबाजार, पथरिया, मुकडेगा, बलौदा बाजार, पलारी, भाटापारा में 4-4, कुकदुर, मनोरा, पेण्ड्रा रोड, खड़गवां, कापू, कोंटा, सिमगा, पौड़ी उपरोड़ा, धमतरी, दर्री, बोदरी, मस्तूरी, बीजापुर, पिथौरा, सकरी में 3-3 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई

Mutual Fund Claim Rules: नॉमिनी के लिए बड़ी राहत, नाम-पता की छोटी गलती से अब नहीं रुकेगा क्लेम का पैसा

सिनोप्टिक सिस्टम

झारखंड और उससे सटे बिहार के ऊपर समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई तक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. उत्तरी बिहार से उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल से होते हुए, समुद्र तल से 1.5 से 3.1 किमी की ऊंचाई के बीच एक द्रोणिका बनी हुई है. उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और उससे सटे दक्षिणी छत्तीसगढ़ के ऊपर समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. इनके प्रभाव से प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है.

High-Tech Registry Office: प्रदेश में खुलेगा पहला हाईटेक रजिस्ट्री ऑफिस! रजिस्ट्री कराने वालों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं, जानें पूरी जानकारी

रायपुर, राजनांदगांव समेत इन जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग ने सोमवार सुबह कई इलाकों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. राजनांदगांव, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में बादल गरजने, तेज हवाएं चलने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट किया गया है. वहीं उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में अगले तीन घंटे बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है.

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper