छत्तीसगढ़

CG Visit : दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जानिए वजह…

रायपुर।  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे कल यानी शुक्रवार की रात करीब 10 बजे रायपुर के माना एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से सीधे एक निजी रिसोर्ट के लिए रवाना होंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे।

अगले दिन शनिवार को दोपहर 1:30 बजे वे माना एयरपोर्ट से जगदलपुर के लिए उड़ान भरेंगे। अमित शाह दोपहर 2:45 बजे जगदलपुर पहुंचेंगे और 2:45 से 4:45 बजे तक बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे जगदलपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

Back to top button
📰 E-Paper