छत्तीसगढ़

CG Weather Alert: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बरसेंगे बादल

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में मानसून एक्टिव है. पिछले 24 घंटों के दौरान रायपुर और बिलासपुर संभाग के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हुई. वहीं कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है. प्रदेश में अबतक हुई सामान्य से 21 प्रतिशत कम है. बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन के प्रभाव से अगले दो दिनों तक अधिकांश स्थानों पर बारिश और एक-दो स्थानों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार, मानसून ट्रफ वर्तमान में बीकानेर, दतिया, रीवा, डाल्टनगंज, जमशेदपुर होते हुए उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तट पर बने गहरे अवदाब के केंद्र से गुजर रही है. इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों तक मानसूनी गतिविधियां तेज बनी रहने की संभावना है.

CJP का बड़ा ऐलान: मंगलवार तक गिरफ्तार छात्र नहीं छूटे तो फिर होगा प्रदर्शन, सौरव दास बोले- कपिल सिब्बल भी साथ

मौसम विभाग ने मंगलवार सुबह कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. रायगढ़, जशपुर, सुरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर में  40-60 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने, बादल गरजने और बारिश की संभावना है. इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, रायगढ़, जशपुर, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में आकाशीय बिजली, 30-40 किमी की तेज से हवाएं चलने और बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है.

UPSC Recruitment 2026: प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के पदों पर निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें तुरंत आवेदन!

राजधानी रायपुर और आसपास के लिए आज मौसम विभाग ने स्थानीय पूर्वानुमान जारी किया है. मंगलवार को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. बादल गरजने-चमकने के बाद बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है. अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं.

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper