छत्तीसगढ़

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज फिलहाल बदला हुआ है और अगले 5 दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिन प्रदेश के तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं जताई है। अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बना रह सकता है।

CG में 100 पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी, सहायक ग्रेड-3 के लिए युवाओं को मिलेगा रोजगार का मौका

आज कैसा रहेगा मौसम ?

मौसम विभाग के मुताबिक, आज छत्तीसगढ़ के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा के साथ गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी है।

अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम ?

29 अगस्त: अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ वज्रपात हो सकता है।

30 अगस्त: प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना है। एक-दो स्थानों पर भारी बारिश और गरज-चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।

31 अगस्त: अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है।

1 सितंबर: अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

2 सितंबर: प्रदेश के अनेक हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

पिछले 24 घंटे में कई संभागों में बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं बस्तर संभाग के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। जगदलपुर में 24 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

रायपुर में दिनभर छाए रहेंगे बादल

राजधानी रायपुर में आज दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

27 अगस्त को लालपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री, जबकि माना एयरपोर्ट पर 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दुर्ग में प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

BGMI Lite का प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कैसे करें रजिस्टर और क्या होगा खास

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में बारिश का सिलसिला जारी रहने से प्रदेश के तापमान में भी विशेष बढ़ोतरी की संभावना नहीं है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper