छत्तीसगढ़

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक बिगड़ा रहेगा मौसम, इन इलाकों में अलर्ट

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में बारिश हो रही है, जबकि मध्य छत्तीसगढ़ में सुबह हल्की ठंडक के बाद दिन में गर्मी महसूस की जा रही है। राजधानी रायपुर में लगातार तीसरे दिन प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। शनिवार को यहां अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

Ex Agniveer Government Jobs: छत्तीसगढ़ में पूर्व अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में 10% आरक्षण, लिखित और फिजिकल टेस्ट से छूट का प्रावधान

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण छत्तीसगढ़ में नमी का प्रवेश जारी है। इसके प्रभाव से अगले चार दिनों तक प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है। विभाग ने कुछ स्थानों पर वज्रपात को लेकर भी चेतावनी जारी की है।

रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में 18 अक्टूबर को आसमान मुख्यतः साफ रहने का अनुमान है। हालांकि, दोपहर या शाम के समय आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, शहर का अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

इन इलाकों में दर्ज की गई बारिश

पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई। पत्थलगांव और कुनकुरी में 3-3 सेंटीमीटर, जबकि भैरमगढ़ में 1 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

इंटरनेट इस्तेमाल पर उम्र की पाबंदी के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, बच्चों के लिए ‘चाइल्ड मोड’ का सुझाव

मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है। अगले तीन दिनों तक भी एक-दो स्थानों पर इस तरह की मौसमी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। ऐसे में दक्षिण छत्तीसगढ़ के लोगों को मौसम में होने वाले बदलावों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper