छत्तीसगढ़

सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने जोन 2 पदेन अध्यक्ष का पदभार सम्हाला

महापौर मीनल चौबे, उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, शहर भाजपा अध्यक्ष  रमेश ठाकुर ने दी  शुभकामनायें

 रायपुर । नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति  सूर्यकान्त राठौड़ ने नगर निगम जोन 2 पदेन अध्यक्ष का पदभार सम्हाल लिया. महापौर  मीनल चौबे, रायपुर उत्तर विधायक  पुरंदर मिश्रा, रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष  रमेश सिंह ठाकुर सहित पूर्व विधायक  देवजी भाई पटेल, छग राज्य सन्निर्माण कर्मकार मण्डल के पूर्व अध्यक्ष  मोहन एंटी, एमआईसी सदस्य  मनोज वर्मा, महेन्द्र खोडियार, अवतार भारती बागल, एमआईसी सदस्यों, वार्ड पार्षदों, पूर्व पार्षद  तिलक पटेल,  सुरेन्द्र सिंह छाबड़ा, जोन 2 जोन कमिश्नर डॉक्टर आर. के. डोंगरे, स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही, सहायक अभियंता स्वच्छ भारत मिशन  योगेश कडु सहित विशिष्टजनों, गणमान्यजनों, आमजनों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने नगर निगम जोन 2 कार्यालय में पदेन अध्यक्ष का पदभार सम्हालने पर बुके प्रदत्त कर हार्दिक बधाई और शुभकामनायें दीं. सभापति और जोन 2 पदेन अध्यक्ष  सूर्यकान्त राठौड़ ने जोन अंतर्गत कार्यरत 50 सफाई मित्रों और स्वच्छता दीदियों को श्रीफल, शाल और स्मृतिचिन्ह प्रदत्त कर उनका सम्मान करते हुए अभिनंदन किया।

 

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper