छत्तीसगढ़
Trending

“सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने वार्ड का दौरा कर जलभराव की समस्या दूर करने दिए निर्देश”

 रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति  सूर्यकान्त राठौड़ ने वार्ड पार्षद प्रतिनिधि  रुस्तम कुर्रे, नगर निगम जोन 2 जोन कमिश्नर डॉक्टर आर. के. डोंगरे, कार्यपालन अभियंता  पी. डी. धृतलहरे, जोन स्वास्थ्य अधिकारी रवि लावनिया सहित अन्य सम्बंधित जोन 2 अधिकारियों सहित जोन 2 के तहत दानवीर भामाशाह वार्ड क्षेत्र में खालबाड़ा, कुंदरापारा सहित अन्य क्षेत्रों में बारिश में जल भराव की समस्या को दूर करने स्थल निरीक्षण कर अधिकारियों से चर्चा की. सभापति ने वार्ड के सभी चेम्बरों की तत्काल अभियान चलाकर सफाई अभियानपूर्वक करवाने और सड़क पार नाले को डायवर्ट कर कोटा श्मशानघाट मार्ग की ओर होकर ले जाने और गन्दे पानी की सुगम निकासी का प्रबंधन करने के निर्देश दिए हैँ. सभापति ने गुढ़ियारी की शशिबाला कन्या शाला में रायपुर पश्चिम विधायक  राजेश मूणत के निर्देश पर प्रगतिरत विकास कार्यों की प्रगति का प्रत्यक्ष अवलोकन अधिकारियों सहित किया और प्रारम्भ किये गए लाईट फिटिंग के कार्य को देखा सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने प्रगतिरत विकास कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए निर्माणाधीन विकास कार्यों को तय समयसीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका