और जीवनशैली

Chaitra Navratri Day 8 Maa Mahagauri Wishes: दुर्गा अष्टमी पर अपनों को भेजें ये खास खास मंत्र, इन कोट्स और संदेशों से दें शुभकामनाएं

Chaitra Navratri Day 6 Maa Mahagauri Wishes: चैत्र नवरात्र की अष्टमी तिथि को मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा करने का विधान है। नवरात्रि के आठवें दिन को महाअष्टमी या दुर्गा अष्टमी भी कहा जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन मां महागौरी की विधिपूर्वक पूजा और कन्या पूजन करने से मातारानी अत्यंत प्रसन्न होती हैं और भक्तों को सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं।

इस खास अवसर पर लोग अपने परिवार, मित्र और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं देकर दिन की शुरुआत करते हैं। आप भी अपने रिश्तेदारों और करीबियों को मंत्रों, गीत, संदेश और तस्वीरें भेजकर शुभकामनाएं दे सकते हैं।

1- जो करें मां दुर्गा का मनन, कटे उसके सारे कलेश,
युग-युग में साधु मुनि देते हैं सबको यह उपदेश।
दुर्गा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

2- मैया हैं आती नवरात्रों में
नाचेंगे हम सब जगरातों में
मां की मूरत बसी है आंखों में
मिलकर पूजन करेंगे नवरात्रों में।
दुर्गा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

3- हर युग में मुनि ज्ञानी देते सबको यह उपदेश
जो मां दुर्गा का मनन मन से करे उसके कटे सब कलेश।
दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं

4- मां की शक्ति का वास हो,
संकटों का नाश हो
हर घर में सुख शांति का वास हो,
जय माता दी।
दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं

5- लाल रंग की चुनरी से सजा मां का दरबार,
हर्षित हुआ मन, पुलकित हुआ संसार,
पावन नवरात्रि का समय आया, मां के आशीर्वाद से गूंजा घर-द्वार।
दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं

6- देवी महागौरी की कृपा से,
आपके जीवन से सभी अंधकार दूर हों और
हर तरफ खुशहाली ही खुशहाली हो.
अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

Back to top button