छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती पर चेंबर ने प्रधानमंत्री मोदी का अभिवादन करते हुए ”जीएसटी 2.0” के लिये आभार व्यक्त किया

रायपुर। 1 नवंबर 2025 को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने शनिवार को एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक अभिवादन किया।
चेंबर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के ऊर्जावान नेतृत्व में महामंत्री अजय भसीन, और कोषाध्यक्ष निकेश बरडिया सहित चेंबर के पदाधिकारीगण, विभिन्न व्यापारिक संघों के प्रमुख और बड़ी संख्या में व्यापारीगण जीएसटी मंच के समीप कतारबद्ध खड़े रहे और पूरे 2 घंटे से अधिक धैर्यपूर्ण इंतजार के बाद, चेंबर के लगभग 650 से अधिक व्यापारियों ने प्रधानमंत्री जी का गर्मजोशी से अभिवादन किया।

इस अवसर पर, चेंबर ने प्रधानमंत्री का जीएसटी में किए गए महत्वपूर्ण सुधारों के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही, उन्होंने प्रदेश के 12 लाख से अधिक व्यापारियों की ओर से जीएसटी प्रणाली में और अधिक सरलता, पारदर्शिता तथा व्यापारी-हितैषी बदलावों को लागू करने हेतु ”जीएसटी 2.0” के लिए धन्यवाद दिया। यह ”जीएसटी 2.0” व्यापारियों के लिए व्यवसाय को और सुगम बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी व्यापारियों के इस विशाल समूह को हाथ हिलाकर उनका अभिवादन सहर्ष स्वीकार किया।
चेंबर अध्यक्ष सतीश थौरानी ने कहा कि ”जीएसटी 2.0” प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में जीएसटी ने देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी है। छत्तीसगढ़ का व्यापारी समुदाय देश के आर्थिक विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”
इस अवसर पर चेम्बर संरक्षक श्रीचन्द सुन्दरानी, प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष निकेश बरड़िया, सलाहकार-लाभचंद बाफना, सरल मोदी, अमर गिदवानी, वाइस चेयरमेन चतन तारवानी, कार्यकारी अध्यक्ष- राधाकिशन सुन्दरानी, राजेश वासवानी, जसप्रीत सिंह सलूजा, कार्यकारी महामंत्री-कपिल दोशी, विकास आहूजा, उपाध्यक्ष-लोकेश चंद्रकांत जैन, दीपचंद कोटड़िया, दिलीप इसरानी, मनीज प्रजापति, संतोष जैन, सोनिया साहू, सुरेश भंसाली, दिनेश अठवानी, मंत्री-पंकज जैन, राजेन्द्र पारख , जतिन नचरानी , महिला चेम्बर कोषाध्यक्ष नम्रता अग्रवाल सहित लगभग छः सौ पचास से अधिक व्यापारीगण शामिल हुए।

Back to top button
📰 E-Paper