
SECR के वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारी अवधेश कुमार त्रिवेदी का चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने किया भव्य नागरिक अभिनंदन
गोरखपुर जोन के नए CFTM प्रमुख बनने पर छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स ने दी विदाई और शुभकामनाएं
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारी श्री अवधेश कुमार त्रिवेदी जी की पदोन्नति होने और रायपुर से गोरखपुर जोन के CFTM (मुख्य माल यातायात प्रबंधक) प्रमुख के पद पर नियुक्त होने पर छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा उनका आत्मीय अभिनंदन किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश थोरानी जी के कुशल मार्गदर्शन में चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों ने श्री त्रिवेदी जी के कार्यकाल की सराहना की। इस अवसर पर चेम्बर उपाध्यक्ष DRUCC (मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति) के सदस्य श्री लोकेश चंद्रकांत जैन एवं श्री जितेंद्र शादीजा ने श्री त्रिवेदी जी को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका भावभीना बहुमान किया।
चेम्बर प्रतिनिधियों ने श्री त्रिवेदी जी के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि रायपुर रेल मंडल में उनकी कार्यकुशलता सदैव स्मरणीय रहेगी। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान समय-समय पर नई तकनीकों को समाहित कर रेल की जनसुविधाओं को न केवल सुगम बनाया, बल्कि रेल यात्रा को अधिक सुरक्षित करने में भी ऐतिहासिक कार्य किया। व्यापार जगत और आम जनता के साथ उनका समन्वय हमेशा अनुकरणीय रहा।
Monsoon Session 2026: संसद के मॉनसून सत्र में इन बड़े विधेयकों पर होगा फैसला, जानिए पूरी सूची
छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने श्री अवधेश कुमार त्रिवेदी जी को उनकी इस नई और बड़ी जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। चेम्बर परिवार ने उनके ऊर्जावान नए कार्यकाल और उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

