छत्तीसगढ़
Trending

नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव से मिले चेंबर के पदाधिकारी

रायपुर । छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थोरानी एवं संरक्षक भूतपूर्व विधायक रायपुर उत्तर के श्रीचंद सुंदरानी सलाहकार सरल मोदी के नेतृत्व में नगरीय  प्रशासन मंत्री अरुण साव से आज मुलाकात की।
चेंबर के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश वासवानी ने बताया कि डूमेरतराई होलसेल मार्केट को पूर्ण रूप से फ्री होल्ड कर दिया गया है किंतु निगम थोक बाजार महादेव व्यापार संघ को फ्री होल्ड अभी तक कि नहीं किया गया है ।  इसके लिए आज होलसेल मार्केट महादेव व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष तनेश आहूजा के नेतृत्व में आवेदन दिया गया।
पंडरी कपड़ा मार्केट की दुकानों को नगर निगम के द्वारा कुछ दिन पूर्व सील कर दिया गया है जबकि बहुत सारे दुकानदारों के पिछली सरकार के द्वारा नियमितीकरण कर दिया गया है एवं शटर खोलने का उनके पास आदेश भी है इसके बावजूद भी नगर निगम उन दुकानों को सील कर दिया पंडरी कपड़ा मार्केट व्यापारी 50 वर्ष से ज्यादा इन दुकानों पर व्यापार कर रहे है।
पिछली सरकार में उनकी दुकानों पर सील किया गया था बाद में नियमति करवा फिर उनकी दुकानों को खोला गया था।  चेंबर अध्यक्ष ने कहा की पंडरी कपड़ा मार्केट की दुकान का नियमितीकरण हो चुका है और पंडरी कपड़ा मार्केट की बहुत सारी दुकानों को जो नई बनी है उन को भी परमिशन दी गई है।

पंडरी कपड़ा मार्केट के अध्यक्ष सरल मोदी रायपुर होलसेल एंड डीलर्स के कार्यकारी अध्यक्ष जसप्रीत सिंह सलूजा ने कहा की जो पंडरी कपड़ा मार्केट में पार्किंग की समस्या है और जो वह केवल सिटी मॉल के लोग अंदर गाड़ी न खड़ी करके अव्यवस्थित  रोड पर खड़ी करने के कारण प्रॉब्लम होती है।
प्रशासन मंत्री अरुण साहू ने सब की बातें सुनने के बाद सबको आश्वासन दिया क्यों जल्दी ही निगम कमिश्नर से बात कर इस समस्या का समाधान करेंगे।
इस मौके पर चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के श्रीचंद सुंदरानी,  सतीश थौरानी सरल मोदी, निकेश बरडिया, राधा कृष्ण सुंदरानी, राजेश वासवानी ,जसप्रीत सलूजा , लोकेश चंद्रकांत  जैन,  हरीश तोलवानी, विजय बटेजा, पंडरी कपड़ा मार्केट तरुण बजाज रवि स्वामी,  रितेश वेद, जीतू मलगनी , राहुल गोलछा , पारस पारीक व्यापारी मौजूद थे।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper