छत्तीसगढ़

दो माह बाद स्वस्थ होकर लौटे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से चेम्बर पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक किरण सिंह देव के सड़क हादसे के बाद स्वस्थ होकर सक्रिय राजनीति में वापसी पर व्यापारिक संगठनों ने हर्ष जताया है। दो माह के कठिन स्वास्थ्य लाभ के बाद उनके निवास पर लौटने पर छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे सौजन्य मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना।

सेवा संकल्प अभियान: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने थामी बेलचा और झाड़ू, श्रमदान कर दिया स्वच्छता और जनभागीदारी का संदेश

चेम्बर के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान थौरानी ने कहा कि जनसेवा और संगठन के प्रति किरण सिंह देव का समर्पण सभी के लिए प्रेरणादायी है। उनके पुनः सक्रिय होने से प्रदेश के व्यापारिक और सामाजिक क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

वरिष्ठजनों का अनुभव हमारी शक्ति और उनकी गरिमा हमारी जिम्मेदारी :- मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

भेंट के दौरान चेम्बर पदाधिकारियों ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि वे सदैव स्वस्थ रहकर प्रदेश की सेवा करते रहें। इस अवसर पर चेम्बर कोषाध्यक्ष निकेश बरडिया, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश वासवानी, राधाकिशन सुंदरानी, जसप्रीत सिंह सलूजा, उपाध्यक्ष अमरदास खट्टर, दिलीप इसरानी, दिनेश अठवानी, जितेंद्र शादीजा, मंत्री दीपक शर्मा, पूर्व कोषाध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, थोक कपड़ा व्यापारी संघ से मनीष रामानी, हर्ष वाधवानी, भरत आनंद, मोहित नागपाल, पप्पू हबलानी, सुमित थारानी, करतार चिमनानी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper