खेल

चैंपियंस ट्रॉफी की मीटिंग हुई रद, पाकिस्तान को दी गई चेतवानी

नई दिल्ली। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर होने वाली ICC की मीटिंग किसी कारण वश रद कर दी गई है। 5 दिसंबर को यह मीटिंग होनी थी, लेकिन अब यह मीटिंग 7 दिसंबर को होगी। कुछ देर की हुई मीटिंग में आईसीसी के सदस्यों ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को आखिरी वॉर्निंग दी है। उनका कहना था कि टूर्नामेंट के शेड्यूल में देरी हो रही है। ऐसे में पाकिस्तान को जल्दी ही फैसला लेना होगा।

ये खबर भी पढ़ें : प्रदेश में लगातार चौथे महीने महंगी हुई बिजली, उपभोक्ताओं को झटका

दरअसल, आईसीसी की यह मीटिंग 5 दिसंबर को कुछ ही समय के लिए हुई, जिसमें चंद मिनटों में टूर्नामेंट को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान बोर्ड के सदस्यों ने कहा कि टूर्नामेंट के शेड्यूल लगातार देरी हो रही है। इसके चलते मामला आगे बढ़ ही नहीं पा रहा है। ऐसे में आईसीसी ने PCB को आखिरी वॉर्निंग दी है। आईसीसी ने साफ शब्दों में कहा कि पाकिस्तान के पास हाइब्रिड मॉडल स्वीकार करने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं बचा है।

ये खबर भी पढ़ें : OPPO Find X8 सीरीज़ की बिक्री शुरू: जानिए कीमत, फीचर्स से लेकर लॉन्च ऑफर तक सबकुछ

पीसीबी के पास बचा एक ही रास्ता

ऐसे में अब पीसीबी के पास सिर्फ एक ही रास्ता बचा है कि वो हाइब्रिड मॉडल को अपना ले। आईसीसी ने अब पीसीबी से कहा है कि वो अगली मीटिंग में अपना फाइनल फैसला लेकर ही आए।

ये खबर भी पढ़ें : घर में एक से अधिक शिवलिंग रखना चाहिए या नहीं – Pratidin Rajdhani

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 100 दिन से भी कम का समय बचा है और शेड्यूल की घोषणा अभी तक नहीं की गई है। 29 नवंबर को भी आईसीसी की मीटिंग हुई थी लेकिन, कोई सहमति नहीं बन पाई थी।

ये खबर भी पढ़ें : मोटरसाइकिल की चेन को कैसे करें लुब्रिकेंट? आइए जानते हैं सही तरीका

बीसीसीआई ने कर दिया है इनकार

बता दें कि बीसीसीआई ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए टीम को पाकिस्तान दौरे पर भेजने से साफ मना कर दिया है। बीसीसीआई ने कहा कि टीम को पाकिस्तान भेजना का फैसला सरकार का है।

ये खबर भी पढ़ें : Breaking: महाराष्ट्र में सीएम पद के कयासाें पर लगा विराम  , फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के नए सीएम, जानें कब लेंगे शपथ  

ऐसे में भारत के मैच हाइब्रिड मॉडल में कराने का प्रस्ताव दिया गया, जिसे पाकिस्तान ने मानने से इनकार कर दिया और आईसीसी के सामने शर्त रख दी। पाकिस्तान ने कहा कि वह तभी हाइब्रिड मॉडल अपनाएगा, जब आगामी आईसीसी इवेंट में उसके लिए हाइब्रिड मॉडल रखा जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें : उर्फी जावेद ने मीडिया के सामने चेंज किए कपड़े, वीडियो हुआ वायरल, फैन्स

Back to top button
📰 E-Paper