
चंद्रबाबू नायडू आध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ
चंद्रबाबू नायडू आध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ
चंद्रबाबू नायडू आध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी भी मौजूद रहेंगे। नायडू के साथ राज्य कैबिनेट के 25 मंत्री भी शपथ लेंगे। जन सेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण को उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा। बता दें कि आंध्र प्रदेश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार बन रही है। गौरतलब है, आंध्र प्रदेश विधानसभा में एनडीए ने एक तरफा जीत दर्ज की है। मंगलवार को तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने चंद्रबाबू नायडू को अपने विधायक दल नेता चुना था और वह चौथी बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नई कैबिनेट में किस पार्टी के कितने विधायक
जन सेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण एनडीए के नेतृत्व वाली सरकार में एकमात्र उपमुख्यमंत्री होंगे। बुधवार की सुबह जारी की गई 24 मंत्रियों की सूची में जन सेना पार्टी के तीन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक मंत्री शामिल हैं। बाकी सभी तेलुगु देशम पार्टी के हैं। चंद्रबाबू नायडू ने मंत्रियों की सूची राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर को भेज दी है। नजीर विजयवाड़ा के गन्नावरम हवाई अड्डे के पास केसरपल्ली आईटी पार्क में आयोजित एक सार्वजनिक समारोह में नायडू और उनके मंत्रिपरिषद को शपथ दिलाएंगे। मंत्रिपरिषद में चंद्रबाबू नायडू के बेटे और टीडीपी महासचिव नारा लोकेश, टीडीपी की आंध्र प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के. अत्चन्नायडू और जन सेना पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति के अध्यक्ष नाडेंडला मनोहर शामिल हैं।