छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों में हुआ बदलाव, दीपावली अवकाश बढ़ाने का आदेश जारी; नई तारीख आई सामने

रायपुर : छत्तीसगढ़ में स्कूली विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए घोषित दीपावली अवकाश में संशोधन करते हुए छुट्टियों की अवधि एक दिन बढ़ा दी है। अब प्रदेश के स्कूलों और शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालयों में 6 नवंबर से 11 नवंबर 2026 तक कुल 6 दिनों का अवकाश रहेगा।

‘रक्तबीज’ जैसे माफिया-दंगाइयों का अंत, अब नाइट शिफ्ट में भी निडर होकर काम कर रहीं महिलाएं: CM योगी

स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया संशोधित आदेश

स्कूल शिक्षा विभाग ने 16 अक्टूबर 2026 को संशोधित आदेश जारी किया है। इससे पहले 21 सितंबर 2026 को जारी शैक्षणिक कैलेंडर में दीपावली की छुट्टियां 6 नवंबर से 10 नवंबर 2026 तक निर्धारित की गई थीं। अब अवकाश की अवधि बढ़ाकर 11 नवंबर तक कर दी गई है।

इन शैक्षणिक संस्थानों में लागू होगा आदेश

संशोधित आदेश प्रदेश के शासकीय, अनुदान प्राप्त और गैर अनुदान प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा। इसके अलावा डी.एड., बी.एड. और एम.एड. महाविद्यालयों में भी निर्धारित अवधि के दौरान दीपावली अवकाश रहेगा।

India-US News: डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को दी राहत, रूस से तेल खरीदने पर प्रतिबंधों में छूट; 100% टैरिफ का खतरा टला

विद्यार्थियों और शिक्षकों को मिलेगा अतिरिक्त अवकाश

राज्य शासन के इस निर्णय से विद्यार्थियों, शिक्षकों और शैक्षणिक संस्थानों को दीपावली के अवसर पर एक अतिरिक्त दिन की छुट्टी मिलेगी। अब प्रदेश में दीपावली अवकाश 6 नवंबर से शुरू होकर 11 नवंबर 2026 तक रहेगा।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper