अपराधछत्तीसगढ़

cg news: एसडीओपी और पुलिस अधिकारियों ने लगाई जन चौपाल, निजात अभियान पर जोर

cg news: एसडीओपी और पुलिस अधिकारियों ने लगाई जन चौपाल, निजात अभियान पर जोर

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के द्वारा बिलासपुर जिले में निजात अभियान तथा जन चौपाल लगातार चलाने निर्देशित किया गया है। जिसके अंतर्गत लोगों की समस्या का तत्काल निराकरण करने तथा नशा मुक्ति हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी उपनिरी राज सिंह के नेतृत्व में चौकी जुनापरा क्षेत्र में लगातार कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके परिप्रेक्ष्य में 1 फरवरी को ग्राम भीमपुरी में एसडीओपी कोटा सिद्धार्थ बघेल एंव जुनापरा चौकी प्रभारी द्वारा आपकी पुलिस आपके द्वार अभियान के अंतर्गत जन चौपाल तथा निजात अभियान जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। जिसमें नारकोटिक्स/ड्रग्स एवं अवैध नशे के खिलाफ कार्यवाही करने एवं नशे में होने वाले अपराध तथा नशे से होने वाले नुकसान से संबंधित जानकारी के बारे में बताया गया। इसके साथ ही साथ चौकी प्रभारी जुनापरा के द्वारा जान चौपाल के अंतर्गत गांव के सरपंच एवं ग्रामीणों से चौकी से संबंधित कोई भी शिकायत/समस्या के संबंध में भी जानकारी लिया गया एवं किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल मोबाइल नंबर के माध्यम से अवगत कराने कहा गया तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा सिद्धार्थ बघेल द्वारा बच्चों एंव महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराध तथा अपराध से बचने के उपाय,पास्को एक्ट, गुड टच -बेड टच , सोना चांदी सफाई ठग,एटीएम फ़्रॉड,लॉटरी के नाम पर ठगी, वेरिफिकेशन के नाम पर ठगी,तथा लगातार हो रही साइबर ठगी के संबंध में भी जानकारी देकर साइबर ठगी से बचने का उपाय ,अन्य यातायात जागरूकता एवं अन्य कानूनी के संबंधी में जानकारी दिया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका