छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र 24 फ़रवरी से, अब तक लगे एक हजार 862 सवाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू होगा, जिसमें कुल 17 बैठकें होंगी। इस दौरान राज्य सरकार वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेगी।

आज साेमवार काे विधानसभा कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक बजट सत्र से पहले ही विधायकों ने विभिन्न मुद्दों पर सवाल दाखिल किए हैं। सत्तापक्ष और विपक्ष के विधायकों ने अब तक कुल एक हजार 862 सवाल लगाए हैं, जिनमें से अधिकांश ऑनलाइन माध्यम से प्रस्तुत किए गए हैं। इनमें 943 तारांकित और 871 अतारांकित सवाल शामिल हैं। सत्र के पहले दिन राज्यपाल रमेन डेका का अभिभाषण होगा। राजनीतिक मुद्दों और बजट प्रस्तावों को लेकर सदन में गर्मागर्म बहस होने की संभावना है। बजट सत्र 21 मार्च को समाप्त होगा।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button