छत्तीसगढ़

स्कूलों को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा कदम, हर स्कूल में गठित होगी विशेष समिति

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्कूली शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए लगातार नए कदम उठा रही है। इसी कड़ी में प्रदेश के सभी शासकीय स्कूलों में एक विशेष समिति का गठन किया जाएगा। इसका नाम ‘बाल प्रहरी समिति’ रखा गया है। इस पहल का उद्देश्य स्कूली बच्चों की समस्याओं को समझना, उनकी सुरक्षा और सुविधाओं को बेहतर बनाना तथा स्कूल स्तर पर ही शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करना है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन को लेकर उरकुरा स्टेशन में संरक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया

सभी सरकारी स्कूलों में गठित होगी बाल प्रहरी समिति

जानकारी के अनुसार, प्रदेश के प्रत्येक शासकीय स्कूल में बाल प्रहरी समिति बनाई जाएगी। इस समिति के माध्यम से बच्चे अपने साथियों से जुड़ी समस्याओं को सामने रख सकेंगे। इससे विद्यार्थियों को अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा और स्कूल प्रबंधन को उनकी परेशानियों की जानकारी मिल सकेगी। सरकार का मानना है कि इस व्यवस्था से बच्चों की समस्याओं का समय रहते समाधान करने में मदद मिलेगी।

इस पहल को लागू करने की दिशा में बाल आयोग और भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के बीच महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर भी हो चुके हैं। आने वाले दिनों में प्रदेशभर के स्कूलों में समितियों के गठन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन को लेकर उरकुरा स्टेशन में संरक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया

18 नवंबर को होगी साय कैबिनेट की बैठक

इधर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार 18 नवंबर को राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित होगी। यह बैठक सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री निवास/कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में होगी। बैठक में आम जनता से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। माना जा रहा है कि कैबिनेट की बैठक में विभिन्न प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper