RADA
छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र : दिवंगत सदस्य की निधन सूचना में देरी पर विधायकों ने जताई नाराजगी, विस अध्यक्ष डाॅ ने दिए कार्यवाही के निर्देश

रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के आठवें दिन आज गुरुवार काे सदन के शुरू होते ही दिवंगत सदस्य की निधन सूचना में देरी पर विधायकों ने सवाल उठाए। स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने देर से निधन सूचना मिलने पर नाराजगी जताते हुए दोषी अधिकारियाें पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि, प्रशासन को स्पष्ट निर्देश होने के बाद विधानसभा को दिवंगतों की निधन की सूचना देरी से मिल रही है। इस पर आसंदी की ओर से व्यवस्था आनी चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन ने कहा कि, मैने पूर्व में भी शासन को स्पष्ट निर्देश दिया गया था। किसी भी पूर्व सदस्य की निधन की सूचना देर से मिलना बहुत आपत्तिजनक है।
उल्लेखनीय है कि अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व विधायक डॉ. मधुकर का निधन 12 फरवरी को हुआ था। इस बात की जानकारी सदन को 4 मार्च को प्राप्त हुई। डॉ. देवचरण मधुकर के निधन की सूचना मिलने में देरी हुई। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन ने कहा कि, मैं सरकार को निर्देशित करता हूं कि बिलासपुर जिले के दोषी अधिकारियाें पर कार्यवाही की जाए। कार्यवाही की जानकारी सदन को इसी सत्र में दी जाए।

 

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका